A field report · Utopic Planetएक ज़मीनी रिपोर्ट · यूटोपिक प्लैनेट

India does not have a talent problem. It has a memory problem. भारत की समस्या हुनर नहीं है। भारत की समस्या याददाश्त है।

Ask why a country full of capable engineers still imports its tooling, and even the machines that make it, and you will hear the same answers everywhere. People will not take risks. People will not trust each other or the process. All of it is true. None of it is a character flaw. Research from around the world shows these are learned responses to the environment people grew up in, and learned responses can be unlearned. Not by lectures. By building a different environment and letting people walk into it.

पूछिए कि इतने काबिल इंजीनियरों वाला देश आज भी अपने औज़ार बाहर से क्यों मंगाता है, और वे मशीनें भी जो औज़ार बनाती हैं, तो हर जगह एक जैसे जवाब मिलेंगे। लोग जोखिम नहीं लेते। लोग एक-दूसरे पर और सिस्टम पर भरोसा नहीं करते। यह सब सच है। पर इनमें से कुछ भी लोगों के चरित्र की कमी नहीं है। दुनिया भर की रिसर्च बताती है कि ये सीखी हुई आदतें हैं, उस माहौल का नतीजा जिसमें लोग बड़े हुए। और सीखी हुई आदतें बदली जा सकती हैं। भाषण से नहीं। एक अलग माहौल बनाकर, जिसमें लोग ख़ुद चलकर आएँ।

That is what this program is: a grant for engineers and researchers, built on the evidence of what actually changes how people act.

यह कार्यक्रम वही कोशिश है: इंजीनियरों और रिसर्चरों के लिए एक अनुदान, जो इस सबूत पर बना है कि लोगों का बर्ताव असल में किस चीज़ से बदलता है।

  • A grant, not a loanअनुदान है, क़र्ज़ नहीं
  • No equity, everआपके काम में कोई हिस्सा नहीं लिया जाता
  • Progress verified, never predictedपैसा काम देखकर मिलता है, अंदाज़े से नहीं
  • Open to individuals, no company neededकंपनी ज़रूरी नहीं, अकेले भी आवेदन कर सकते हैं
  • Funded by ordinary patrons, ₹2,500 at a timeआम लोगों के साथ से, ₹2,500 महीना
01

The diagnosisअसल बीमारी की पहचान

Every reason people give for not building turns out to be a rational answer to a broken environment. Here are the four that matter.लोग क्यों नहीं बनाते, इसकी हर वजह असल में एक बिगड़े माहौल का समझदार जवाब निकलती है। ये चार सबसे बड़ी हैं।

I. American Economic Review · 2026अमेरिकन इकोनॉमिक रिव्यू · 2026

One person's gain, another's lossएक का फ़ायदा, दूसरे का नुक़सान

In 2026, four economists published a study in the American Economic Review that traced twenty thousand people's beliefs back through four generations of their families. They found that the conviction that your gain must be my loss is not a personality trait. It is a memory. People whose families watched the pie grow believe pies grow. People whose families fought over a fixed pie believe pies are fixed. India ran for four decades on licenses and shortages, where one factory's permit genuinely was another's rejection. When a workshop owner today looks at a collaborator and calculates how much the other man will earn off him, he is not being small-minded. He is remembering accurately. The memory has simply outlived the world that created it.

2026 में चार अर्थशास्त्रियों ने अमेरिकन इकोनॉमिक रिव्यू में एक अध्ययन छापा, जिसमें बीस हज़ार लोगों की सोच को उनके परिवारों की चार पीढ़ियों तक पीछे जाकर खंगाला गया। पता चला कि यह यक़ीन, कि तुम्हारा फ़ायदा मेरा नुक़सान है, कोई स्वभाव नहीं है। यह एक याद है। जिन परिवारों ने अपनी आँखों से हालात बेहतर होते देखे, वे मानते हैं कि सबके लिए जगह बन सकती है। जिन परिवारों ने देखा कि एक को मिले तो दूसरे का कटे, वे वही मानकर चलते हैं। भारत चार दशक लाइसेंस और किल्लत पर चला, जहाँ एक फ़ैक्ट्री का परमिट सच में दूसरे का इनकार था। आज जब कोई कारख़ानेदार साथ काम करने वाले को देखकर हिसाब लगाता है कि सामने वाला उससे कितना कमा लेगा, तो वह छोटी सोच नहीं दिखा रहा। वह सही-सही याद कर रहा है। बस वह दुनिया अब नहीं रही जिसने यह याद बनाई थी।

II. Akerlof · 1970अकरलॉफ़ · 1970

The trust trapभरोसे का जाल

In 1970 the economist George Akerlof described what happens in any market where the honest cannot be told apart from the dishonest: everyone gets treated as dishonest, and the honest walk away. A few people took grant money in this country and vanished, and every honest builder since has paid for it. Officials treat each new applicant as the last fraudster. Applicants, having heard what officials demand, decide it is easier to grind for ten more years and self-fund. Both sides are behaving rationally on their information. Both sides lose. Economists call it a low-trust equilibrium, and no one can escape it alone.

1970 में अर्थशास्त्री जॉर्ज अकरलॉफ़ ने समझाया कि जिस भी बाज़ार में ईमानदार और बेईमान की पहचान न हो सके, वहाँ क्या होता है: सबके साथ बेईमान जैसा बर्ताव होता है, और ईमानदार उठकर चले जाते हैं। इस देश में कुछ लोगों ने अनुदान का पैसा लिया और ग़ायब हो गए, और तब से हर ईमानदार निर्माता उसकी क़ीमत चुका रहा है। अफ़सर हर नए आवेदक को पिछला ठग मानकर देखते हैं। आवेदक, जो सुन चुके हैं कि अफ़सर क्या-क्या माँगते हैं, तय करते हैं कि दस साल और मेहनत करके अपना ही पैसा लगाना आसान है। दोनों अपनी-अपनी जगह सही सोच रहे हैं। दोनों हार रहे हैं। और यह ऐसा चक्कर है जिससे कोई अकेला नहीं निकल सकता।

III. Kahneman & Tversky · 1979कानेमैन और ट्वर्स्की · 1979

The heavy downsideनुक़सान का भारी पलड़ा

Kahneman and Tversky established that a loss hurts roughly twice as much as an equal gain feels good. Now add the Indian context, where a failed builder can lose the family savings and any road back. Weighing losses heavily in that situation is not a cognitive bias. It is correct arithmetic. The man who says my business runs fine, why should I risk it, has done the math of his own environment, and the math says stay put.

कानेमैन और ट्वर्स्की ने साबित किया कि बराबर के फ़ायदे की ख़ुशी से नुक़सान का दर्द क़रीब दोगुना होता है। अब इसमें भारत का सच जोड़िए, जहाँ नाकाम निर्माता परिवार की जमा-पूँजी और लौटने का हर रास्ता खो सकता है। ऐसे हालात में नुक़सान को भारी तौलना सोच की कोई ग़लती नहीं है। यह सही हिसाब है। जो आदमी कहता है मेरा धंधा ठीक चल रहा है, मैं जोखिम क्यों लूँ, उसने अपने माहौल का गणित कर लिया है, और गणित कहता है वहीं रुके रहो।

IV. Simon · Nobel 1978साइमन · नोबेल 1978

The invisible doorअनदेखा दरवाज़ा

Herbert Simon won a Nobel Prize for showing that people do not search forever. They search until the cost of searching exceeds what they can afford, and then they stop. When the process for getting support is undocumented, and nobody around you has ever navigated it, the search cost alone defeats you before any panel sees your work. Thousands of capable people have not been rejected by this country's system. They never found the door.

हर्बर्ट साइमन को नोबेल इसी बात पर मिला कि लोग हमेशा खोजते नहीं रहते। वे तब तक खोजते हैं जब तक खोज की क़ीमत बर्दाश्त से बाहर न हो जाए, फिर रुक जाते हैं। जब मदद पाने का तरीक़ा कहीं लिखा न हो, और आसपास किसी ने वह रास्ता कभी तय न किया हो, तो खोज की क़ीमत ही आपको हरा देती है, इससे पहले कि कोई समिति आपका काम देखे। इस देश के हज़ारों काबिल लोग सिस्टम से ठुकराए नहीं गए। उन्हें दरवाज़ा ही कभी नहीं मिला।

Four patterns. Not one of them a character flaw.चार आदतें। इनमें से एक भी चरित्र की कमी नहीं।

Which means all four can change, because environments can be rebuilt, and the research shows minds follow. The clearest demonstration happened in India itself. In a large experiment published in 2013, researchers gave Indian textile plants nothing but knowledge, free consulting on basic practices. Productivity rose seventeen percent in one year. The reason the plants had not done it decades earlier was not culture and not capability. Nobody knew, and nobody around them knew. Information moved, and everything moved with it.

मतलब चारों बदल सकती हैं, क्योंकि माहौल दोबारा बनाया जा सकता है, और रिसर्च दिखाती है कि सोच उसके पीछे-पीछे बदलती है। सबसे साफ़ सबूत भारत में ही मिला। 2013 में छपे एक बड़े प्रयोग में रिसर्चरों ने भारतीय कपड़ा मिलों को सिर्फ़ जानकारी दी, बुनियादी तौर-तरीक़ों की मुफ़्त सलाह। एक साल में उत्पादकता सत्रह प्रतिशत बढ़ गई। मिलों ने यह दशकों पहले क्यों नहीं किया था, इसकी वजह न संस्कृति थी न काबिलियत। किसी को पता ही नहीं था, और आसपास भी किसी को पता नहीं था। जानकारी चली, और सब कुछ साथ चल पड़ा।

So we did not write a manifesto asking people to trust more and risk more. We built a small environment where trusting and risking is the smartest available move, and we opened the door.

तो हमने कोई घोषणापत्र नहीं लिखा कि लोग ज़्यादा भरोसा करें और ज़्यादा जोखिम लें। हमने एक छोटा सा माहौल बनाया जहाँ भरोसा करना और जोखिम लेना ही सबसे समझदारी का रास्ता है, और दरवाज़ा खोल दिया।

02

What we fund, and why it looks unglamorousहम किसे पैसा देते हैं, और यह देखने में सादा क्यों लगता है

We fund the whole chain, not just the finished product.हम पूरी कड़ी को पैसा देते हैं, सिर्फ़ बनी-बनाई चीज़ को नहीं।

Picture an electric vehicle built in India from scratch. Everyone photographs the vehicle. Nobody photographs the fastener holding its motor in place, a part that must come out identical every time, to a tolerance finer than a hair. Ask where that fastener comes from. Then where the machine that made it comes from. Then who can run that machine, and one day rebuild it. Follow the chain and today almost every link ends in another country. A vehicle that depends on an imported fastener, made on an imported machine, is still an imported vehicle with a local name on it.

सोचिए, भारत में शुरू से बनी एक इलेक्ट्रिक गाड़ी। सब गाड़ी की फ़ोटो खींचते हैं। उस फ़ास्नर की कोई नहीं खींचता जो मोटर को जकड़े रखता है, वह छोटा पुर्ज़ा जो हर बार बिल्कुल एक जैसा बनना चाहिए, बाल से भी बारीक सटीकता पर। पूछिए वह फ़ास्नर कहाँ से आता है। फिर वह मशीन कहाँ से आती है जिसने उसे बनाया। फिर वह कौन है जो उस मशीन को चला सके, और एक दिन ख़ुद बना सके। इस कड़ी को पकड़कर चलिए, और आज लगभग हर जोड़ किसी दूसरे देश में जाकर ख़त्म होता है। जो गाड़ी बाहर के फ़ास्नर पर टिकी है, और वह फ़ास्नर बाहर की मशीन पर बना है, तो वह असल में बाहर की ही गाड़ी है जिस पर यहाँ का नाम लिखा है।

  1. The vehicleगाड़ी what everyone seesजो सबको दिखती है
  2. The fastenerफ़ास्नर identical, every timeहर बार एक जैसा
  3. The machineमशीन that makes the fastenerजो फ़ास्नर बनाती है
  4. The personइंसान who can build the machineजो मशीन बना सके

FIG. 02The chain we fundजिस कड़ी को हम पैसा देते हैं

This grant funds every link. The builder making the vehicle, the builder making the fastener, and the builder making the machine that makes the fastener are equals in this program. If anything, we lean toward the deeper links, because a country that can make the machine that makes the part cannot be held back by anyone.

यह अनुदान हर जोड़ को पैसा देता है। गाड़ी बनाने वाला, फ़ास्नर बनाने वाला, और फ़ास्नर बनाने वाली मशीन बनाने वाला, तीनों इस कार्यक्रम में बराबर हैं। सच पूछिए तो हमारा झुकाव गहरे जोड़ों की तरफ़ है, क्योंकि जो देश पुर्ज़ा बनाने वाली मशीन बना सकता है, उसे कोई नहीं रोक सकता।

And the real product is not the part. It is the person. Taiwan did not become the world's chip foundry through a brilliant idea. It started in 1987 and accumulated know-how one failed attempt at a time, until the gap behind it became nearly unclosable. Economists call it learning by doing, and there is no shortcut through it. A builder who spends a year discovering why a part that looks right on paper fails on the bench has produced something this country cannot import at any price: a person who knows how things are actually made. Even when a project dies, that person remains. When India decides to build at scale, these are the only people it can build with, and they only exist if someone let them try.

और असली पैदावार पुर्ज़ा नहीं है। इंसान है। ताइवान दुनिया की चिप फ़ैक्ट्री किसी शानदार आइडिया से नहीं बना। उसने 1987 में शुरुआत की और एक-एक नाकाम कोशिश से जानकारी जोड़ी, यहाँ तक कि उसके और बाक़ियों के बीच की खाई लगभग पाटी न जा सकने वाली हो गई। अर्थशास्त्री इसे करके सीखना कहते हैं, और इसका कोई शॉर्टकट नहीं है। जो निर्माता एक साल यह खोजने में लगाता है कि काग़ज़ पर सही दिखने वाला पुर्ज़ा मशीन पर क्यों फ़ेल हो जाता है, वह ऐसी चीज़ पैदा करता है जो यह देश किसी क़ीमत पर आयात नहीं कर सकता: एक ऐसा इंसान जो जानता है कि चीज़ें असल में कैसे बनती हैं। प्रोजेक्ट मर भी जाए, वह इंसान रहता है। जिस दिन भारत बड़े पैमाने पर बनाने का फ़ैसला करेगा, यही लोग उसके काम आएँगे, और ऐसे लोग तभी बनते हैं जब किसी ने उन्हें आज़माने दिया हो।

That is why an instructive failure counts as progress in this program, in the rules themselves and not just in the spirit. A Chinese province once funded twenty humanoid robotics companies knowing most would fail, because the few that survive, plus the hundreds of trained hands inside the ones that do not, repay the whole effort. We plan for the same thing, and we say so openly.

इसीलिए इस कार्यक्रम में सिखाने वाली नाकामी भी प्रगति गिनी जाती है, नियमों में लिखकर, सिर्फ़ भावना में नहीं। चीन के एक प्रांत ने एक बार बीस ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स कंपनियों को पैसा दिया, यह जानते हुए कि ज़्यादातर नाकाम होंगी, क्योंकि जो चंद बचेंगी, और नाकाम कंपनियों के भीतर तैयार हुए सैकड़ों हुनरमंद हाथ, पूरी लागत वसूल कर देते हैं। हम भी यही मानकर चलते हैं, और खुलकर कहते हैं।

03

The designबनावट

Every rule in this program exists because of one of the problems above.इस कार्यक्रम का हर नियम ऊपर लिखी किसी समस्या की वजह से है।

Because losses hurt twice as much, we removed the downside.क्योंकि नुक़सान दोगुना दर्द देता है, हमने नुक़सान ही हटा दिया।

This is a grant. Not a loan, so failure creates no debt. Not an investment, so no one ever owns a piece of your work. A builder whose project stops at any level walks away owing nothing, keeping everything built and everything learned. We cannot promise your upside. We can promise your downside is survivable, and the evidence says that is the lever that moves careful people.

यह अनुदान है। क़र्ज़ नहीं, तो नाकामी से कोई उधार नहीं चढ़ता। निवेश नहीं, तो आपके काम का कोई हिस्सा कभी किसी और का नहीं होता। जिस निर्माता का प्रोजेक्ट किसी भी पड़ाव पर रुक जाए, वह बिना कुछ चुकाए जाता है, और जो बनाया और जो सीखा, सब साथ ले जाता है। हम आपकी कामयाबी का वादा नहीं कर सकते। हम यह वादा कर सकते हैं कि नाकामी सहने लायक़ होगी, और सबूत कहता है कि सोच-समझकर चलने वाले लोग इसी बात से आगे बढ़ते हैं।

Because honest people get treated like frauds, we gave them a way to prove themselves.क्योंकि ईमानदारों के साथ ठगों जैसा बर्ताव होता है, हमने उन्हें ख़ुद को साबित करने का रास्ता दिया।

Before one rupee of patron money moves, the builder puts ₹50,000 of their own into the work. Talk is free. This is not. And if you have already spent ₹50,000 of your own money on this project and can show the progress it bought, that counts. You skip the cash and enter on your record. The point was never the money. It was proof of seriousness, and money already spent proves it just as well.

समर्थकों का एक रुपया लगने से पहले निर्माता अपने ₹50,000 काम में लगाता है। बातें मुफ़्त हैं। यह नहीं। और अगर आप इस प्रोजेक्ट पर अपने ₹50,000 पहले ही ख़र्च कर चुके हैं और उससे हुई प्रगति दिखा सकते हैं, तो वही गिना जाएगा। पैसा दोबारा नहीं, आपका रिकॉर्ड ही आपकी एंट्री है। बात कभी पैसे की थी ही नहीं। बात गंभीरता के सबूत की थी, और ख़र्च हो चुका पैसा उसे उतना ही साबित करता है।

Because trust between strangers grows in rounds, the money comes in rounds.क्योंकि अजनबियों के बीच भरोसा किस्तों में बनता है, पैसा भी किस्तों में आता है।

Hand a stranger one big cheque and both sides are left relying on hope. Five levels are a relationship. The grant rises from ₹1 lakh to ₹3 lakh to ₹5 lakh to ₹10 lakh, and each level is released only after the panel reviews the last one. By the top, the panel is not betting on a stranger. It is backing someone it has watched make progress four times, and the builder has watched the money arrive four times. Both sides hold proof.

किसी अजनबी को एक बड़ा चेक थमा दीजिए, फिर दोनों तरफ़ सिर्फ़ उम्मीद बचती है। पाँच पड़ाव एक रिश्ता बन जाते हैं। अनुदान ₹1 लाख से ₹3 लाख, फिर ₹5 लाख, फिर ₹10 लाख तक बढ़ता है, और हर पड़ाव तभी खुलता है जब समिति पिछला काम देख ले। ऊपर पहुँचते-पहुँचते समिति किसी अजनबी पर दांव नहीं लगा रही होती। वह उस इंसान के पीछे खड़ी होती है जिसे उसने चार बार आगे बढ़ते देखा है, और निर्माता ने चार बार पैसा आते देखा है। सबूत दोनों के पास है।

Because nobody can pick winners, the panel does not try.क्योंकि जीतने वाले को पहले से कोई नहीं पहचान सकता, समिति कोशिश ही नहीं करती।

An independent committee of people with real building experience reviews each stage. It holds no stake in any project, never ranks one builder against another, and never pretends to know which attempt will work, because nobody can know that. It asks one question: did the work move forward. And forward includes a failed experiment, when the failure is documented, the learning is real, and there is a credible path to build on it. The committee can move a builder up on the strength of what they learned, not only on what worked. Prediction is impossible. Verifying progress is not. So that is what we verify.

असली बनाने का अनुभव रखने वालों की एक स्वतंत्र समिति हर पड़ाव देखती है। किसी प्रोजेक्ट में उसका कोई हिस्सा नहीं, वह कभी एक निर्माता को दूसरे से नहीं तौलती, और कभी यह दिखावा नहीं करती कि उसे पता है कौन सी कोशिश चलेगी, क्योंकि यह किसी को पता नहीं हो सकता। वह एक ही सवाल पूछती है: काम आगे बढ़ा या नहीं। और आगे बढ़ने में वह नाकाम प्रयोग भी शामिल है जिसकी नाकामी दर्ज हो, सीख असली हो, और उस पर आगे बनाने का भरोसेमंद रास्ता दिखे। समिति चाहे तो निर्माता को सिर्फ़ सीख के दम पर अगले पड़ाव भेज सकती है, सिर्फ़ कामयाबी के दम पर नहीं। कौन कामयाब होगा, यह बताना नामुमकिन है। काम आगे बढ़ा या नहीं, यह जाँचना मुमकिन है। तो हम वही करते हैं।

Because evaluator attention is scarce, we protect it.क्योंकि जाँचने वालों का समय सबसे क़ीमती है, हम उसे बचाते हैं।

Applications pass a preliminary screen before reaching the panel, so the panel's hours go entirely to projects with real potential, and a serious builder gets serious attention instead of a lottery ticket.

आवेदन समिति तक पहुँचने से पहले एक शुरुआती छँटाई से गुज़रते हैं, ताकि समिति का पूरा समय दम रखने वाले प्रोजेक्टों पर लगे, और गंभीर निर्माता को लॉटरी का टिकट नहीं, गंभीर ध्यान मिले।

Because the fixed pie lives in people's heads, we removed it from the rules.क्योंकि 'एक का फ़ायदा, दूसरे का नुक़सान' वाली सोच दिमाग़ में बसी है, हमने उसे नियमों से ही निकाल दिया।

Builders are measured against their own last progress, never against each other. Nobody in this program advances by someone else falling behind. There is no leaderboard, no fixed number of winners, and no round where builders compete for the same rupee.

निर्माता को उसकी अपनी पिछली प्रगति से तौला जाता है, कभी किसी और से नहीं। इस कार्यक्रम में कोई किसी के पिछड़ने से आगे नहीं बढ़ता। न कोई सूची है, न जीतने वालों की कोई तय गिनती, न कोई ऐसा दौर जिसमें निर्माता एक ही रुपये के लिए लड़ें।

Because a builder should not need to buy a machine to use one, we lined up the machines.क्योंकि मशीन इस्तेमाल करने के लिए मशीन ख़रीदना ज़रूरी नहीं होना चाहिए, हमने मशीनों का इंतज़ाम किया।

We are partnering with prototyping facilities and university labs on a pay-per-use basis. Your grant money buys hours on real machines instead of the machines themselves. Which means you do not need a ₹50 lakh machine to start. You need a booking.

हम प्रोटोटाइपिंग सुविधाओं और यूनिवर्सिटी लैबों से साझेदारी कर रहे हैं, इस्तेमाल के हिसाब से भुगतान पर। आपका अनुदान मशीनें नहीं, मशीनों के घंटे ख़रीदता है। यानी शुरुआत के लिए ₹50 लाख की मशीन नहीं, बस एक बुकिंग चाहिए।

Because people give up when the process is unclear, everything is on this page.क्योंकि रास्ता साफ़ न हो तो लोग हार मान लेते हैं, सब कुछ इसी पन्ने पर है।

Every step, every amount, every rule, including what it costs to run this. And every applicant gets a reply, even when the answer is no.

हर क़दम, हर रक़म, हर नियम, यह भी कि इसे चलाने में कितना लगता है। और हर आवेदक को जवाब मिलता है, तब भी जब जवाब 'नहीं' हो।

Because it takes people to run this, and people cost money, we tell you exactly how much.क्योंकि इसे चलाने के लिए लोग चाहिए, और लोगों पर ख़र्च होता है, हम ठीक-ठीक बताते हैं कितना।

Twenty percent of every grant runs the program: the screening, the panels, and the operations that make sure patron money only ever follows real progress. Eighty percent goes to the builder's work, and the ladder below states both figures at every level, so a ₹1 lakh grant is shown for what it is: ₹80,000 in the builder's hands. The builder's own ₹50,000 is never touched.

हर अनुदान का बीस प्रतिशत कार्यक्रम चलाता है: छँटाई, समिति, और वह इंतज़ाम जो पक्का करता है कि समर्थकों का पैसा सिर्फ़ असली प्रगति के पीछे ही जाए। अस्सी प्रतिशत निर्माता के काम में जाता है, और नीचे की सीढ़ी हर पड़ाव पर दोनों आँकड़े लिखती है, ताकि ₹1 लाख का अनुदान वही दिखे जो वह है: निर्माता के हाथ में ₹80,000। निर्माता के अपने ₹50,000 को कभी छुआ नहीं जाता।

04

The ladderसीढ़ी

Five levels. One rule: show the progress.पाँच पड़ाव। एक नियम: प्रगति दिखाइए।

  1. Apply. Individuals welcome. No company, no co-founder, no registered entity. A real project. आवेदन कीजिए। अकेले व्यक्ति का स्वागत है। न कंपनी चाहिए, न को-फ़ाउंडर, न कोई रजिस्टर्ड संस्था। चाहिए तो बस एक असली प्रोजेक्ट।
  2. Preliminary screening, then the first panel screening. Clear it, and you begin. शुरुआती छँटाई, फिर समिति की पहली जाँच। पार कीजिए, और शुरुआत हो गई।
  3. Level 1पड़ाव 1
    ₹50,000
    The builder's own money, put into the workनिर्माता के अपने पैसे, काम में लगे हुए

    Already spent it? Show the progress it bought and skip this step.पहले ही ख़र्च कर चुके हैं? उससे हुई प्रगति दिखाइए और यह क़दम छोड़ दीजिए।

  4. Second panel screening reviews Level 1 progress.समिति की दूसरी जाँच पड़ाव 1 की प्रगति देखती है।
  5. Level 2 · Grantपड़ाव 2 · अनुदान
    ₹1,00,000
    ₹80,000 reaches the builderनिर्माता तक ₹80,000 पहुँचते हैं
  6. Third screening.तीसरी जाँच।
  7. Level 3 · Grantपड़ाव 3 · अनुदान
    ₹3,00,000
    ₹2.4 lakh reaches the builderनिर्माता तक ₹2.4 लाख
  8. Fourth screening.चौथी जाँच।
  9. Level 4 · Grantपड़ाव 4 · अनुदान
    ₹5,00,000
    ₹4 lakh reaches the builderनिर्माता तक ₹4 लाख
  10. Fifth screening.पाँचवीं जाँच।
  11. Level 5 · Grantपड़ाव 5 · अनुदान
    ₹10,00,000
    ₹8 lakh reaches the builderनिर्माता तक ₹8 लाख

At every grant level, 80% funds the builder's work and 20% runs the program. A builder who climbs the full ladder has been backed with ₹19 lakh, of which ₹15.2 lakh reaches their hands, keeps complete ownership of everything, and has shown progress at every single step. A builder who stops partway keeps everything too, including the know-how, and may return with a new project. The ladder has no losers. It has finishers and learners, and the country needs both.

हर अनुदान का 80% निर्माता के काम में जाता है और 20% कार्यक्रम चलाता है। जो निर्माता पूरी सीढ़ी चढ़ता है, उसके पीछे ₹19 लाख लगे होते हैं, जिनमें से ₹15.2 लाख उसके हाथ तक पहुँचते हैं, हर चीज़ का पूरा मालिक वही रहता है, और उसने हर एक क़दम पर प्रगति दिखाई होती है। जो बीच में रुक जाता है, उसका भी सब कुछ उसी के पास रहता है, सीखी हुई जानकारी समेत, और वह नए प्रोजेक्ट के साथ लौट सकता है। इस सीढ़ी पर कोई हारता नहीं। यहाँ पूरा करने वाले हैं और सीखने वाले हैं, और देश को दोनों चाहिए।

05

For the builderनिर्माता के लिए

If you have read this far, you already know whether this is you.यहाँ तक पढ़ लिया है, तो आप जानते हैं कि यह आपके लिए है या नहीं।

You have a real project. You know you can do it. You live where nobody funds an unproven idea, and you cannot afford to fail and be left with nothing. Read the design again, because every rule in it was built around exactly that position. You apply as yourself, no company required. Your downside is capped at ₹50,000 and your time, and if you have already spent that on the work, your record stands in for the cash. Your progress is judged by people who have built things themselves, against your own last stage only, never against another builder. And an honest failure with real learning can carry you forward. Machines you could never buy are available by the hour through partner facilities, and the grant pays for those hours.

आपके पास एक असली प्रोजेक्ट है। आप जानते हैं कि आप कर सकते हैं। आप वहाँ रहते हैं जहाँ बिना साबित हुए किसी विचार को कोई पैसा नहीं देता, और आप यह जोखिम नहीं उठा सकते कि नाकाम हों और हाथ में कुछ न बचे। बनावट दोबारा पढ़िए, क्योंकि उसका हर नियम ठीक इसी हालत को सोचकर बनाया गया है। आप अपने नाम से आवेदन करते हैं, कंपनी ज़रूरी नहीं। आपका नुक़सान ₹50,000 और आपके समय पर रुक जाता है, और अगर आप इतने पैसे काम पर पहले ही ख़र्च कर चुके हैं, तो आपका रिकॉर्ड ही पैसे की जगह ले लेता है। आपकी प्रगति को वे लोग परखते हैं जिन्होंने ख़ुद चीज़ें बनाई हैं, और सिर्फ़ आपके पिछले पड़ाव से, किसी और निर्माता से कभी नहीं। और असली सीख वाली ईमानदार नाकामी आपको आगे ले जा सकती है। जो मशीनें आप कभी नहीं ख़रीद सकते थे, वे साझेदार सुविधाओं में घंटे के हिसाब से मिलती हैं, और उन घंटों का पैसा अनुदान देता है।

One more thing before you apply. If your project is a fastener, a fixture, a tool, a jig, or a machine, do not talk yourself out of it for being unglamorous. You are not the boring version of this grant. You are the point of it.

आवेदन से पहले एक बात और। अगर आपका प्रोजेक्ट कोई फ़ास्नर, फ़िक्स्चर, औज़ार, जिग या मशीन है, तो उसे सादा समझकर पीछे मत हटिए। आप इस अनुदान का फीका हिस्सा नहीं हैं। आप ही इसकी वजह हैं।

06

₹2,500 a month. An SIP in whether this country can make things. ₹2,500 महीना। इस देश के बनाने के हुनर में एक SIP।

You already understand SIPs. Money moves automatically every month, you never miss it, and compounding does the rest. This is that, with one difference. The return does not land in your account. It lands in the country, as people who know how to make the machines that make the parts.

SIP आप समझते ही हैं। हर महीने पैसा अपने आप चला जाता है, आपको खलता नहीं, और सालों बाद बढ़त ख़ुद बोलती है। यह वही है, बस एक फ़र्क़ के साथ। मुनाफ़ा आपके खाते में नहीं लौटता। देश में लौटता है, उन लोगों की शक्ल में जो पुर्ज़े बनाने वाली मशीनें बनाना जानते हैं।

Here is exactly where your money goes. Patron contributions go to a registered Section 8 non-profit we partner with. It holds the pool and disburses grants only after the independent panel confirms a builder's progress, level by level, never all at once. Of every grant, 80% reaches the builder's work and 20% covers screening, panels, and operations. That 20% is the cost of making sure your money only ever follows proof.

आपका पैसा ठीक-ठीक कहाँ जाता है, यह रहा। समर्थकों का पैसा एक रजिस्टर्ड सेक्शन 8 नॉन-प्रॉफ़िट के पास जाता है जिससे हमारी साझेदारी है। वही पूरा पैसा सँभालती है और अनुदान तभी जारी करती है जब स्वतंत्र समिति निर्माता की प्रगति पर मुहर लगा दे, पड़ाव दर पड़ाव, कभी एक साथ नहीं। हर अनुदान का 80% निर्माता के काम तक पहुँचता है और 20% छँटाई, समिति और इंतज़ाम पर लगता है। यही 20% इस बात की क़ीमत है कि आपका पैसा हमेशा सबूत देखकर ही चले।

And here is why one patron matters. A builder climbing the full ladder needs ₹19 lakh in total backing, of which ₹15.2 lakh reaches their hands. About sixty patrons, staying one year, carry one builder from a small first attempt to a ₹10 lakh project. Sixty ordinary people, at the cost of one dinner out a month, manufacture a manufacturer.

और एक समर्थक क्यों मायने रखता है, यह रहा। पूरी सीढ़ी चढ़ते निर्माता के पीछे कुल ₹19 लाख लगते हैं, जिनमें से ₹15.2 लाख उसके हाथ तक पहुँचते हैं। क़रीब साठ समर्थक, एक साल तक टिके रहें, तो एक निर्माता को छोटी सी शुरुआत से ₹10 लाख के प्रोजेक्ट तक ले जाते हैं। साठ आम लोग, महीने में एक बार बाहर खाने की क़ीमत पर, एक बनाने वाले को बना देते हैं।

You will see everything. Who was funded and what each panel confirmed, including what was learned when projects stopped. We publish the failures too, because you are funding know-how, and know-how is what remains when a project ends.

आपको सब दिखेगा। किसे पैसा मिला और समिति ने क्या-क्या जाँचा, और रुके हुए प्रोजेक्टों से क्या सीख निकली, वह भी। हम नाकामियाँ भी छापते हैं, क्योंकि आप जानकारी में पैसा लगा रहे हैं, और प्रोजेक्ट ख़त्म होने के बाद जानकारी ही बचती है।

You will not miss the ₹2,500. The country will notice it.

₹2,500 आपको खलेंगे नहीं। देश को महसूस होंगे।

07

The mindset was never the disease. It was the symptom. We treated the environment. सोच कभी बीमारी थी ही नहीं। वह लक्षण थी। हमने माहौल का इलाज किया।

Everything on this page reduces to one finding: people who will not trust and will not risk are giving correct answers to a broken environment, and when the environment changes, the answers change within a generation. The study that traced four generations of families found exactly that. China is the proof at scale: the same inheritance, under different rules, produced a different psychology and a different economy inside forty years.

इस पूरे पन्ने का निचोड़ एक ही खोज है: जो लोग भरोसा नहीं करते और जोखिम नहीं लेते, वे बिगड़े माहौल का सही जवाब दे रहे हैं, और माहौल बदलते ही जवाब एक पीढ़ी के भीतर बदल जाते हैं। चार पीढ़ियों तक परिवारों को खंगालने वाले अध्ययन ने ठीक यही पाया। चीन बड़े पैमाने पर इसका सबूत है: वही विरासत, अलग नियम, और चालीस साल के भीतर अलग सोच और अलग अर्थव्यवस्था।

We are building a very small version of those different rules. A ladder where seriousness is provable, progress counts even when it comes through failure, the downside is survivable, and the door is visible from anywhere.

हम उन्हीं अलग नियमों का एक बहुत छोटा रूप बना रहे हैं। एक ऐसी सीढ़ी जहाँ गंभीरता साबित की जा सकती है, प्रगति नाकामी से होकर आए तो भी गिनी जाती है, नुक़सान सहा जा सकता है, और दरवाज़ा हर जगह से दिखता है।

If you have a real project, apply. If you can spare ₹2,500 a month, become a patron. And tell one person about this. Not because we asked, but because somewhere out there is someone who can build a real machine, and the only thing between them and starting is that they have never heard this exists.

अगर आपके पास असली प्रोजेक्ट है, तो आवेदन कीजिए। अगर ₹2,500 महीना निकाल सकते हैं, तो समर्थक बनिए। और एक इंसान को इसके बारे में बताइए। इसलिए नहीं कि हमने कहा, बल्कि इसलिए कि कहीं कोई है जो सच में एक मशीन बना सकता है, और उसके और शुरुआत के बीच बस इतनी सी बात है कि उसने कभी सुना ही नहीं कि यह मौजूद है।

08

FAQsसवाल-जवाब

I.Do I need a company to apply?क्या आवेदन के लिए कंपनी चाहिए?+

No. Individuals are eligible. You need a real project, not a registered entity.

नहीं। अकेला व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है। चाहिए एक असली प्रोजेक्ट, रजिस्टर्ड संस्था नहीं।

II.I do not have ₹50,000. Am I excluded?मेरे पास ₹50,000 नहीं हैं। क्या मैं बाहर हूँ?+

Maybe not. If you have already spent ₹50,000 of your own money on this project and can show the progress it bought, that stands in for the cash and you skip Level 1's payment. The requirement was never about having money. It is about proof of seriousness, and money already spent proves it. If you have neither the cash nor prior spend, then for now, yes, Level 1 is the entry, and we will not hide that. It protects the patrons whose money funds every level above it.

शायद नहीं। अगर आप इस प्रोजेक्ट पर अपने ₹50,000 पहले ही ख़र्च कर चुके हैं और उससे हुई प्रगति दिखा सकते हैं, तो वही पैसे की जगह गिना जाएगा और पड़ाव 1 का भुगतान छूट जाएगा। ज़रूरत कभी पैसे की थी ही नहीं। ज़रूरत गंभीरता के सबूत की है, और ख़र्च हो चुका पैसा उसे साबित करता है। अगर न नक़द है, न पहले का ख़र्च, तो फ़िलहाल हाँ, पड़ाव 1 से ही रास्ता है, और हम इसे छिपाएँगे नहीं। यही उन समर्थकों की हिफ़ाज़त है जिनका पैसा ऊपर के हर पड़ाव को चलाता है।

III.Where does patron money actually sit?समर्थकों का पैसा असल में कहाँ रहता है?+

With a registered Section 8 non-profit we partner with. It holds the pool and disburses grants to builders only after the independent panel confirms progress at each level.

एक रजिस्टर्ड सेक्शन 8 नॉन-प्रॉफ़िट के पास, जिससे हमारी साझेदारी है। वही पूरा पैसा सँभालती है और अनुदान तभी जारी करती है जब स्वतंत्र समिति हर पड़ाव पर प्रगति की पुष्टि कर दे।

IV.What does running this cost, and who pays it?इसे चलाने में कितना लगता है, और कौन देता है?+

Twenty percent of every grant covers screening, panels, and operations. Eighty percent reaches the builder's work, so the ₹1 lakh level puts ₹80,000 in the builder's hands, and the ₹10 lakh level puts in ₹8 lakh. The builder's own ₹50,000 is never touched.

हर अनुदान का बीस प्रतिशत छँटाई, समिति और इंतज़ाम पर लगता है। अस्सी प्रतिशत निर्माता के काम तक पहुँचता है, यानी ₹1 लाख के पड़ाव पर निर्माता के हाथ में ₹80,000 आते हैं, और ₹10 लाख के पड़ाव पर ₹8 लाख। निर्माता के अपने ₹50,000 को कभी छुआ नहीं जाता।

V.Who is on the panel?समिति में कौन है?+

Independent evaluators with real building and manufacturing experience, and no stake in any project. Check details here.

असली बनाने और मैन्युफ़ैक्चरिंग का अनुभव रखने वाले स्वतंत्र लोग, जिनका किसी प्रोजेक्ट में कोई हिस्सा नहीं। ब्योरा यहाँ देखिए।

VI.What exactly does a panel verify?समिति ठीक-ठीक क्या जाँचती है?+

Progress. Did the work move forward since the last stage. That includes a failed experiment when the failure is documented, the learning is real, and there is a credible path to build on it. The committee can advance a builder on learning, at its discretion. What the panel never does is rank you against other builders or judge how well you present.

प्रगति। पिछले पड़ाव के बाद काम आगे बढ़ा या नहीं। इसमें वह नाकाम प्रयोग भी शामिल है जिसकी नाकामी दर्ज हो, सीख असली हो, और उस पर आगे बनाने का भरोसेमंद रास्ता दिखे। समिति चाहे तो सीख के दम पर आगे बढ़ा सकती है, अपने विवेक से। जो समिति कभी नहीं करती: आपको दूसरे निर्माताओं से तौलना, या यह देखना कि आप बात कितनी अच्छी रखते हैं।

VII.What happens if I stop at Level 3?अगर मैं पड़ाव 3 पर रुक गया तो?+

The grant stops. You owe nothing. Everything you built and learned is yours, your record stands, and you may return with a new project.

अनुदान रुक जाता है। आप पर कुछ नहीं चढ़ता। जो बनाया और जो सीखा, सब आपका है, आपका रिकॉर्ड बना रहता है, और आप नए प्रोजेक्ट के साथ लौट सकते हैं।

VIII.Do patrons pick which builder their money funds?क्या समर्थक चुनते हैं कि उनका पैसा किस निर्माता को जाए?+

No. Contributions are pooled and released only against panel-confirmed progress. This protects builders from popularity contests and spares patrons from judging technical work outside their field. Patrons see the full record: who was funded and what each panel confirmed, including what was learned when projects stopped.

नहीं। सबका पैसा एक जगह जमा होता है और सिर्फ़ समिति से पुष्टि हुई प्रगति पर ही जारी होता है। इससे निर्माता लोकप्रियता के मुक़ाबले से बचते हैं और समर्थकों को अपने क्षेत्र से बाहर का तकनीकी काम परखना नहीं पड़ता। समर्थकों को पूरा हिसाब दिखता है: किसे पैसा मिला और समिति ने क्या पुष्टि की, रुके प्रोजेक्टों की सीख समेत।

IX.Is there a tax benefit for patrons?क्या समर्थकों को टैक्स की छूट मिलती है?+

Will be shared soon.

जल्द बताया जाएगा।

X.How do the partner facilities work?साझेदार सुविधाएँ कैसे काम करती हैं?+

Prototyping facilities and university labs are available on a pay-per-use basis. Your grant money pays for machine hours, so you get access to equipment you could never buy, and you pay only for the hours you use.

प्रोटोटाइपिंग सुविधाएँ और यूनिवर्सिटी लैब इस्तेमाल के हिसाब से भुगतान पर मिलती हैं। आपका अनुदान मशीन के घंटों का पैसा देता है, यानी वे मशीनें आपके काम आती हैं जो आप कभी नहीं ख़रीद सकते थे, और भुगतान सिर्फ़ उतने घंटों का, जितने आप इस्तेमाल करें।

XI.Why do you fund fasteners and tooling, not just products?आप फ़ास्नर और औज़ारों को पैसा क्यों देते हैं, सिर्फ़ प्रोडक्ट को क्यों नहीं?+

Because the product is the visible one percent. The chain underneath it is the capability, and the deeper the link, the more we want it made in India.

क्योंकि प्रोडक्ट तो दिखने वाला एक प्रतिशत है। उसके नीचे की कड़ी ही असली ताक़त है, और जोड़ जितना गहरा हो, हम उतना ही चाहते हैं कि वह भारत में बने।

XII.Can I build part-time?क्या मैं पार्ट-टाइम बना सकता हूँ?+

It depends on the project. Some work can move forward on evenings and weekends, and some cannot. Say how you plan to work in your application, and the panel will judge at its discretion.

प्रोजेक्ट पर निर्भर है। कुछ काम शाम और छुट्टियों में आगे बढ़ सकते हैं, कुछ नहीं। आवेदन में लिखिए कि आप कैसे काम करने वाले हैं, और समिति अपने विवेक से तय करेगी।